फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut double murder case: accused have given reason for double murder during police interrogation

दोहरे हत्याकांड का खौफनाक सच: आरोपियों ने बताई कत्ल की असली वजह, बोले- ये बात मान लेते तो नहीं करते हत्या

Sat, 11 May 2024 11:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2024 11:39 AM IST
सार

Meerut Double Murder Case : मेरठ में झाकी कलाकारों की हत्या करने वाले हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपियों ने कत्ल की वारदात का असली सच उगल दिया है। जानिए आखिर दोहरे हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Meerut double murder case: accused have given reason for double murder during police interrogation
मोंटी और मनोज का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में झांकी कलाकार मोंटी और मनोज के हत्यारोपी अंकुश और नवीन को खरखौदा पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। हत्यारोपियों ने बताया कि उन्होंने हत्या से पहले मोंटी के मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की कोशिश की थी। अगर वे वीडियो डिलीट कर देते तो हत्या नहीं होती।

विज्ञापन


हत्यारोपियों ने बताया कि वे कई दिन से परेशान थे। मोंटी ने अंकुश से कह दिया था कि वह उसे शादी नहीं करने देगा। वह किसी भी दिन उसके घर जाकर रहना शुरू कर देगा। इससे अंकुश डरा हुआ था। 

विज्ञापन

Meerut double murder case: accused have given reason for double murder during police interrogation
दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा। - फोटो : अमर उजाला

उधर, मनोज ने भी नवीन से साथ रहने के लिए बोल दिया था। इसको लेकर अंकुश और नवीन ने मोंटी को आम के बाग में बुलाया था। उनका इरादा था कि मोंटी के मोबाइल से वीडियो डिलीट कर देंगे। लेकिन मोंटी अपने साथ मनोज को भी लेकर पहुंच गया। काफी देर तक उनमें बात होती रही, लेकिन मोंटी ने साफ कह दिया कि वह अंकुश को नहीं छोड़ सकता है। उसे शादी नहीं करने देगा। 

Meerut double murder case: accused have given reason for double murder during police interrogation
मेरठ में दो युवकों की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

इस पर अंकुश और नवीन ने मोंटी का फोन छीनकर वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें पैटर्न लॉक लगा था। मोंटी फोन छीनने के लिए भिड़ा तो अंकुश ने उसका गला दबाकर मार डाला। नवीन से कहा कि मनोज को भी मार दे, जिसके बाद नवीन ने बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मोंटी का मोबाइल अंकुश के घर से बरामद हो चुका है। मनोज की हत्या में इस्तेमाल की गई बेल्ट पहले ही बरामद हो चुकी है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि दोनों आरोपियों अंकुश और नवीन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो

ये है घटना
खरखौदा थाना क्षेत्र में पांची गांव के जंगल में बुधवार शाम दीपक उर्फ मोंटी निवासी नरहाड़ा लोहियानगर और मनोज उर्फ कमल निवासी बिजौली खरखौदा के शव बरामद हुए थे। मोंटी और मनोज जागरण में युवती के वेश में नाच-गाने का काम करते थे। छह माह पहले उनकी मुलाकात कैली निवासी अंकुश और नवीन से हुई थी। मोंटी के अंकुश से और नवीन के मनोज से समलैगिंक संबंध हो गए थे। अंकुश की शादी की बात चलने पर मोंटी विरोध कर रहा था। वह अंकुश से शादी करने का दबाव बना रहा था। मोंटी और मनोज ने अंकुश और नवीन के साथ संबंधों की वीडियो बना ली थी। दोनों वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। जिस पर अंकुश और नवीन ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला।

यह भी पढ़ें: गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed