फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: three accused have arrested in Vishal murder case at Meerut

खुलासा: वर्चस्व की लड़ाई में किया था कत्ल, तीन दोस्त गिरफ्तार, पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था विशाल

Tue, 30 Jun 2020 02:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jun 2020 02:56 PM IST
सार

  • पुलिस ने विशाल की हत्या का खुलासा कर दिया है
  • वर्चस्व को लेकर की गई थी विशाल की हत्या
  • विशाल हत्या मामले में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
Meerut Crime News: three accused have arrested in Vishal murder case at Meerut
तीन आरोपी दोस्त गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे विशाल की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोस्तों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में विशाल की हत्या हुई है।

विज्ञापन


सरूरपुर के करनावल गांव निवासी विशाल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह दौड़ लगाकर वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल और उसके गांव के कुछ लड़कों का विवाद सरूरपुर के लड़कों से हुआ था। घटना से तीन दिन पहले विशाल के दोस्त गुड्डू ने सरूरपुर निवासी शुभम के साथ मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए शुभम ने अपने दोस्त मोनू और भगत समेत पांच युवकों के साथ मिलकर विशाल की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कभी था इतना बड़ा नाम... फिर कर्ज में डूबते चले गए हरिओम, हैरान कर देगी आनंद अस्पताल के भीतर की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शुभम ने गुड्डू को धमकी भी दी थी कि वह इसका बदला जरूर लेंगे। इसके बाद गुड्डू तो उनके हत्थे नहीं चढ़ा लेकिन, उसके दोस्त विशाल को उन्होंने मार डाला। 

सीओ सरधना पंकज सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी शुभम और उसके दो दोस्त मोनू व भगत गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed