{"_id":"f334bc9abb709a157f6ae95e1795bb72","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-88","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट पर बिगड़े शिक्षक ने चला दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट पर बिगड़े शिक्षक ने चला दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान अझौता गांव में हुए विवाद के बाद एक शिक्षक ने प्रत्याशी के एजेंट पर बीच रास्ते में गोली चला दी। गनीमत रही कि एजेंट बाल-बाल बच गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी शिक्षक को तमंचे और छह कारतूस के साथ दबोच लिया।
अझौता गांव निवासी दीपक जसोला खतौली में प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। बताया गया कि वह बुधवार को अपने गांव में वोट डालने गया तो एक प्रत्याशी के एजेंट सुनील से पोलिंग बूथ पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दीपक वहां से चला गया। शाम करीब सवा चार बजे सुनील बूथ से बाहर निकलकर सड़क पर आया तो दीपक भी बाइक से पहुंच गया।
उसने सुनील पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली सुनील को नहीं लगी। गोली चलने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। शिक्षक ने दूसरी गोली भी चलाने का प्रयास किया। इसी दौरान बूथ पर तैनात दरोगा पीतम सिंह और अन्य सिपाहियों ने दौड़कर शिक्षक को दबोच लिया। सुनील ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।