फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

अतिशय अपहरणकांड के बाद अब स्कूलों के बाहर लगेंगे कैमरे

Wed, 02 Mar 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

अतिशय अपहरण कांड से पुलिस को सबक लेना होगा। अपराधी तकनीकी सिस्टम से लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि पुलिस जंग लगी तकनीकी से इनका पीछा कर रही है। अपहरण जैसे मामलों में परिजन यदि समझदारी से काम न लें तो आगे की कोई गारंटी नहीं। सूचना तंत्र बेकार हो चुका है, संगीन मामलों में ढुलमुल रवैया रहता है। आला पुलिस अधिकारी महकमे के इन हालातों को लेकर चिंतित हैं। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने जल्द ही क्राइम ब्रांच, सविलांस टीम की बैठक लेकर पेंच कसने की बात कही है। हाईटेक बदमाशों की अपडेट सूची भी मांगी है।

विज्ञापन


पिछड़ गई मेरठ पुलिस
अतिशय अपहरण कांड के आरोपी प्रतीक और तुषार कंप्यूटर टेक्नालॉजी के मास्टर हैं। इनमें तुषार तो मेरठ साइबर सेल का एक्सपर्ट रहते हुए कई केसों में मेरठ पुलिस की मदद कर चुका था। अतिशय के अपहरण के बाद उन्होंने तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया, जिसमें मेरठ पुलिस पिछड़ती नजर आई।
विज्ञापन


अब जागेगी खाकी
अपहरणकर्ताओं का टारगेट मासूमों को अगवा कर फिरौती मांगना है। अतिशय के अपहरणकर्ता पांच स्कूलों की रेकी कर चुके थे। अतिशय से पहले उनके निशाने पर केएल इंटरनेशनल का एक छात्र था। आईजी ने जहां मेरठ पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष करने की बात कही है तो एसएसपी ने कहा कि स्कूलों के गेट पर कैमरे लगवाए जाएंगे। जिस संबंध में स्कूल प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed