फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut crime, Murder of a young man with connection of Dalit movement of 2 april

मेरठ: गुर्जर समाज के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, दलित आंदोलन से जुड़ा है मामला

Sat, 15 Dec 2018 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Dec 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut crime, Murder of a young man with connection of Dalit movement of 2 april
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एनएच-58 स्थित योगीपुरम पुलिस चौकी के पास शनिवार दिनदहाडे़ युवक की ऐलान के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मामला दो अप्रैल की हिंसा के बाद दलित युवक की हत्या से जुड़ा है। मरने वाला युवक इस दलित युवक की हत्या में हाल ही में जेल से छूटा था।

विज्ञापन


आरोप है कि दलित युवक के भाई व गवाहों ने मिलकर हत्या का बदला लिया। वारदात के विरोध में पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक शव नहीं उठने दिया।

मामला कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर गांव का है। पुलिस के अनुसार राणा फार्म हाउस के मालिक महकार सिंह का बेटा आशीष गुर्जर (23) अपने दोस्तों प्रिंस, अंशुल, दीपक समेत पांच युवकों के साथ योगीपुरम पुलिस चौकी के पास अपने खेत पर गया था। चौकी के पास आर्मी का फार्म है, जहां आशीष दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। आरोप कि शोभापुर गांव के ही प्रशांत उर्फ नीशू, विजय उर्फ भांडू, गिज्जू उर्फ मनीष, रोहित, रवि, अमित सहित आठ लोग तीन मोटरसाइकिलों पर दोपहर करीब 12:30 बजे फार्म हाउस पर पहुंचे। आरोपियों ने आशीष गुर्जर को निशाना बनाते गोलियां बरसा दीं। जिसमें आशीष को आठ गोलियां लगीं।

विज्ञापन

इसके बाद हमलावरों ने रास्ते में आशीष के चाचा दर्शन गुर्जर पर भी गोलियां चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद आरोपी चौकी के पास से होते हुए मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गए। आशीष को निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

दो अप्रैल की हिंसा से जुड़ा मामला 
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समाज के लोगों ने विगत दो अप्रैल 2018 को मेरठ समेत कई जनपदों में बखेड़ा किया था। मेरठ में हुई हिंसा में बसपा नेता गोपी पारिया निवासी शोभापुर गांव कंकरखेड़ा समेत 120 लोगों के खिलाफ नामजद केस हुआ था। इसको लेकर शोभापुर में दलित-गुर्जर समाज के बीच टकराव हो गया था। चार अप्रैल 2018 को गोपी पारिया की हत्या की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में गुर्जर समाज से आशीष गुर्जर, मनोज गुर्जर, कपिल गुर्जर और सुनील को जेल भेजा था। आशीष और सुनील दो महीने पहले ही जेल से छूटे थे। गोपी पारिया के समर्थकों ने ऐलान किया था कि हत्यारोपियों को नहीं छोडे़ंगे। इसको लेकर शनिवार को प्लानिंग कर आशीष की हत्या कर दी गई। इस मामले में गोपी के भाई प्रशांत समेत आठ लोग नामजद हुए हैं।

यह बदले में हत्या होना बताया
आशीष गुर्जर की हत्या में आठ लोगों को नामजद किया गया है। कई युवकों से पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। चार अप्रैल को हुई गोपी पारिया की हत्या में आशीष जेल गया था। उसके बदले में हत्या होना बताया गया। - अखिलेश कुमार, एसएसपी 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed