{"_id":"36e43fb9a52e093ad60a56f629369689","slug":"meerut-crime-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के विवाद में भिड़े माफिया, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के विवाद में भिड़े माफिया, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर थानाक्षेत्र के भूड़बराल गांव में
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर खनन माफियाओं में आमने-सामने फायरिंग हो गई। जिसमें तीन
लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया। दोनों पक्षों से दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया दोनों माफियाओं में खनन करने को लेकर विवाद हुआ। भूड़बराल निवासी बब्बल ने तीन बीघा जमीन खनन करने के लिए पहले जाकिर और फिर इलियास को दे दी। बृहस्पतिवार सुबह बब्बल की जमीन में अवैध खनन करने जाकिर के लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे।
इसकी जानकारी पर इलियास भी वहां पर धमक गया। दोनों ने खनन करने का अपना-अपना दावा किया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। खेतोें में काम करने वाले किसानों ने दोनों में बीचबचाव करा दिया। उसके बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आए। मारपीट, पथराव और फायरिंग में बब्बल, इलियास और रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान जाकिर पक्ष के लोगों को भी चोटें आई।
दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार बब्बल और रिजवान के सिर में छर्रे लगे है, जबकि इलियास पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ है।
पहले भी हो चुके विवाद
अवैध खनन को लेकर पहले भी गोलियां चली हैं। बागपत में तो अवैध खनन को लेकर कई लोगों के मर्डर तक हो चुके है। कानूनी शिकंजा कसने के बावजूद खनन माफिया बाज नहीं आ रहे है। पुलिस से साठगांठ करके अवैध खनन का धंधा चल रहा है।
घर में भी हुआ हमला
अवैध खनन का विवाद खेत से शुरू हुआ था। जाकिर और इलियास गांव में पहुंचे। दोनों ही जमीन मालिक बब्बल के घर पहुंचे। जहां दोनों में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान मारपीट, पथराव और गोलियां चलीं। पुलिस के अनुसार इलियास की शिकायत पर जाकिर, सद्दाम, फरमान, शादाब, मोना और आजाद पर तो बब्बल ने इलियास समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया।
पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
जाकिर और इलियास में अवैध खनन करने को लेकर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसकी जानकारी थाना पुलिस को भी थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विवाद के पीछे सरकारी जमीन
बब्बल की जमीन के पास दो बीघा जमीन सरकारी है। दोनों खनन माफियाओं की उस जमीन पर नजर है। दोनों ने खनन करने के लिए बब्बल की जमीन महंगी ली थी, ताकि सरकारी जमीन में भी खनन कर सकें।