फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

पल्लवपुरम में दरोगा ने दौड़ाए डकैत

Tue, 01 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
पल्लवपुरम में दिनदहाड़े हथियारबंद पांच बदमाशों ने एक घर में डकैती डालने की कोशिश की। पड़ोस में रह रहे एक दरोगा ने फायरिंग की तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


पल्लवपुरम फेस दो के एस 16 मकान में कानपुर कृषि विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ हरपाल सिंह अपनी पत्नी इंद्रा और भाई के पोते हर्षित के साथ रहते हैं। हरपाल सिंह का बेटा विनय कुमार नोएडा में डीएसओ है। सोमवार दोपहर एक बजे नौकरानी कांता घर पर आई।
विज्ञापन


इस दौरान हथियारबंद पांच बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने डॉ हरपाल सिंह और नौकरानी को गन प्वाइंट पर ले लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इस बीच हर्षित ने छत से बदमाशों को देखा तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पड़ोस में रहे औरांगाबाद थाने में तैनात दारोगा यशवीर सिंह ने फायरिंग कर दी। यह देख बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसओ तेज सिंह यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

बदमाश बोले, बच्चे को मार दो

हरपाल ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही उन पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। ऊपर से आवाज आई तो बदमाश बोला ऊपर बच्चा है, इसे भी मार दो। बदमाशों ने मकान की तलाशी ली, तभी बाहर शोर मचा और वे भाग खड़े हुए। डॉ हरपाल सिंह ने बताया कि बदमाश रेकी करके ही घर में घुसे। उन्होंने अपनी गाड़ी को मकान थोड़ी दूर खड़ा किया था।

हरपाल का नाम पूछकर गेट खुलवाया

नौकरानी कांता ने बताया कि बदमाशों ने मुंह नहीं ढक थे। सभी की उम्र 25 से 35 साल के बीच में होगी। बदमाशों ने हरपाल सिंह का नाम पूछकर गेट खुलवाया। वहीं पुलिस ने नौकरानी से भी पूछताछ की। पुलिस की शक की सुई नौकरानी के और घूम रही। बदमाश नौकरानी के आने बाद ही घर में घुसे थे।


तो बदमाशों को गोली मार देता

दरोगा यशवीर सिंह ने बताया कि जिस समय बदमाशों का पता चला तब वे खाना खा रहा था। फायर करते ही वे भाग निकले। अगर बदमाश सामने होते तो उन्हें गोली मार देता। बदमाशों मकान के बाहर खड़ी एक महिला को भी गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed