{"_id":"92ecfd7fec833ee45bc83ad35d8c5797","slug":"meerut-crime-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट, फायरिंग में तीन छात्र सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट, फायरिंग में तीन छात्र सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस में बुधवार रात मारपीट और फायरिंग मामले में बीटेक के तीन छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। अनुशासन समिति ने यह कार्रवाई की है। पुलिस रिपोर्ट आने तक सस्पेंशन रहेगा। साथ ही समिति ने जवाब-तलब भी किया है। हॉस्टल में सिक्योरिटी टाइट करने और अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि बुधवार रात सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के बीटेक मैकेनिकल सेकेंड ईयर के छात्र दीपक और धर्मेंद्र यादव के साथ न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में छात्रों ने मारपीट की थी। हॉस्टल के बाहर हमलावरों ने फायरिंग भी की। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। विरोध में छात्रों ने रात को वीसी आवास का घेराव किया था।
बृहस्पतिवार को विवि की अनुशासन समिति ने बैठक कर तीन आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए तीनों छात्र बीटेक फाइनल ईयर कंप्यूटर साइंस ब्रांच के हैं। इनके नाम ऋषभ त्यागी, संदीप और राजजीत सिंह हैं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. जितेंद्र ढाका के मुताबिक आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने तक कार्रवाई रहेगी। आरोपियों से जवाब तलब किया गया हैै।
विज्ञापन
सीसीटीवी के तार काटे ः विवि ने झगड़ों और सिक्योरिटी को लेकर हॉस्टलों में सीसीटीवी लगाए थे, लेकिन ब्वॉयज हॉस्टल में तार काटकर उन्हें बेकार कर दिया गया। न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे हैं, लेकिन तार कटा होने की वजह से खराब हैं। वार्डन प्रोफेसर एके चौबे का कहना है सीसीटीवी कैमरे ठीक कराए जाएंगे। सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी।
रैगिंग के मामले में यू-टर्न
मेरठ। बुधवार को मेरठ कॉलेज में रैगिंग के मामले ने यूटर्न ले लिया। बीए फर्स्ट ईयर के छात्र ने रैगिंग और कपड़े उतरवाने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को छात्र ने कॉलेज को लिखित रूप से बताया कि उसके साथ रैगिंग नहीं हुई। उसने बदहवासी में यह कदम उठाया।
छात्र का पिता भी आया था। छात्र ने कमरा नंबर 29 में रैगिंग होने का आरोप लगाया था। अगले दिन वह पलट गया। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस सक्सेना का कहना है छात्र ने लिखित में रैगिंग नहीं होने का पत्र दिया है। जिस नाम के छात्र पर आरोप लगाया था। रिकॉर्ड में वह नहीं मिला। उधर, लालकुर्ती थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनीत बैंसला के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसओ का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने भी रैगिंग से इंकार किया है। वहीं, न्यू ब्वॉयज हॉस्टल प्रकरण में भी ऋषभ त्यागी, संदीप और राजजीत सिंह के खिलाफ मारपीट की धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई है।