{"_id":"1d846dfa3b1e91fe5495bf062354e21f","slug":"meerut-communal-disturbance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर निर्माण का विरोध, भाटवाड़ा में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल पर निर्माण का विरोध, भाटवाड़ा में सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 18 Sep 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार को तीरगरान जैसी सांप्रदायिक बवाल की घटना होने से बच गई। पहले शाम को शोभायात्रा में दो समुदायों के युवकों के बीच मारपीट और फिर रात में धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति निर्माण होने पर भाजपा नेताओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी और कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कोतवाली में हंगामा कर रही भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम साईं बाबा की शोभायात्रा निकल रही थी। शोभायात्रा में आशीष और सचिन निवासी भाटवाड़ा से दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, दीपक शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ रात करीब नौ बजे भाटवाड़ा में पहुंचे। बातचीत के दौरान भाटवाड़ा की रहने वालीं ममता सक्सेना ने शिकायत की कि उनके मकान के बराबर में धार्मिक स्थल का निर्माण हो रहा है जिससे उनके मकान की दीवार में दरार आ गई।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में बिना अनुमति निर्माण होने पर भाजपाइयों ने हंगामा करना शुरू दिया। जिस पर दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर इंस्पेेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट में घायल दोनों भाइयों आशीष और सचिन को पुलिस केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने ले आई। उसके बाद भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा कर दिया। हिंदू संगठन कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। मारपीट के मामले में पुलिस ने आशीष की तहरीर पर सलमान और उसके भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इस दौरान ही दूसरे समुदाय से भी लोग कोतवाली पहुंच गए। गुड्डू पार्षद ने एकतरफा केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाली में दोनों समुदाय के बीच हंगामे की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ और कई थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को कोतवाली से खदेड़ दिया।
बेवजह माहौल खराब करने की कोशिश
भाटवाड़ा और कोतवाली इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने पर लोगों को तीरगरान जैसे सांप्रदायिक बवाल की याद आ गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भाटवाड़ा के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर सुरक्षा मांगी। जिसको देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कुछ लोग बेवजह माहौल खराब कराना चाहते है। उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
सीओ के हंसने पर हुई नारेबाजी
भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति निर्माण होने की शिकायत की तो सीओ कोतवाली विनीत भटनागर गंभीरता दिखाने के बजाए हंसने लगे। सीओ के हंसने पर भाजपाइयों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में सीओ ने ही भाजपाइयों को समझाबुझाकर शांत किया।