{"_id":"7ce6165870e2ff976bbc0ad6ef8dfa57","slug":"meerut-communal-disturbance-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोपी नहीं दी तो मदरसे के छात्र को पीटा, विरोध में जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोपी नहीं दी तो मदरसे के छात्र को पीटा, विरोध में जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना से दवाई लेकर लौट रहे मदरसे के छात्र के साथ मारपीट की गई। विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ ने दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। छात्र के साथ मारपीट से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बन गया है। जाम लगा रहे लाेगों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी होना चाहिए। पुस पर भी लापरवाही का आरोप लगाय गया।
विज्ञापन
हर्रा मोड़ स्थित मदरसा जामिया सबील उल फलाह का छात्र आमिर सरधना से दवाई लेकर ऑटो से वापस मदरसे में लौट रहा था। करनावल गेट के पास पहुंचा तो ऑटो में सवार कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्र से टोपी मांगी। छात्र ने इंकार कर दिया। आरोपियों ने छात्र को ऑटो से उतारकर उसके साथ मारपीट कर दी। छात्र के कपड़े तक फाड़ डाले। छात्र ने सूचना मदरसे में पहुंचकर मोहतमिम को दी।
विज्ञापन
मदरसे के छात्र के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही हर्रा और खिवाई गांव में रोष फैल गया। मदरसे में लोगों की भीड़ लग गई। नाराज लोगों ने हर्रा मोड़ पर जाम लगा दिया। यहां करीब तीन घंटे तक जाम रहा। लोगों का कहना था कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन पुलिस का इस तरफ ध्यान नहीं है। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
छात्र के साथ मारपीट करना गलत है। इस बीस सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। लाेगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। सीओ सरधना बृजेश कुमार ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों शांत हुए। इस दौरान लगे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। जाम खुलसे से व्यवस्था पटरी पर लौटी।