सीसीएसयू में MBA के छात्र पर हमला, दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से दहल उठा कैंपस
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए एक छात्र पर हमला बोल दिया। इस दौरान गोलियों की आवाज से छात्र-छात्राएं सहम गए। करीब एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग की गई। इससे यूनिवर्सिटी में भड़गड़ मच गई।
सूचना मिलने पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी सीसीएसयू में इस तरह कई घाटनाएं हो चुकी हैं।
पुलिस के अनुसार कुछ बाहरी युवकों ने मंगलवार दोपहर को दिनदहाड़े यूनिवर्सिटी में हमला बोल दिया। उन्होंने एमबीए प्रथम के छात्र अनिकेत भाटी को निशाने बनाते हुए एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग की। गमीनत रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी।
उधर, एसओ मेडिकल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिर उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/