फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mans shot several people of family including two women in Ganganagar meerut

एकतरफा प्यार में एलएलएम की छात्रा की हत्या, सिपाही के सिरफिरे बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 02 Apr 2019 01:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
mans shot several people of family including two women in Ganganagar meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पॉश गंगानगर इलाके में सोमवार दिनदहाडे़ सनसनीखेज वारदात हो गई। सिपाही के सिरफिरे बेटे ने एकतरफा प्यार में एलएलएम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा के बचाव में उसकी छोटी बहन आई तो उसे भी गोली मार दी गई। छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बहन की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गंगानगर सी ब्लॉक के मकान नंबर 402 में अधिवक्ता मनोज शर्मा परिवार सहित रहते हैं। उनके मकान से सटे घर में सिपाही राजे सिंह गुर्जर की पत्नी जगवीरी और उसका बेटा दीपक गुर्जर रहते हैं। आरोप है कि दीपक मनोज शर्मा की बेटी एलएलएम की छात्रा दर्शिता (25) से एकतरफा प्यार करता था। इस बीच दर्शिता की शादी 18 अप्रैल को तय हो गई थी। इसकी जानकारी लगने पर आरोपी दीपक दर्शिता को परेशान करने लगा। इसको लेकर दोनों परिवार के लोगों में पंचायत भी हुई। लेकिन दीपक नहीं माना। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे दीपक एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में खुखरी लेकर दर्शिता के घर पहुंच गया। उस समय दर्शिता अपनी मां पिंकी और छोटी बहन गुणिता के अलावा पड़ोस के एक बच्चे के साथ कमरे में बैठी थी। तभी दीपक ने दर्शिता के सिर में पिस्टल से गोली मार दी। यह देखकर बहन गुणिता साहस दिखाकर दीपक से भिड़ गई तो सिरफिरे ने उसे भी गोली मार दी। दोनों बेटियों को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा देख मां बेहोश हो गई। पड़ोस के बच्चे ने इस वारदात को देखा तो वह चिल्लाता हुआ गली में आया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी दबोचा, बहनें अस्पताल पहुंचाईं
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले कि पुलिस पहुंचती, लोगों ने दोनों बहनों को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दर्शिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुणिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिवार, रिश्तेदारों और गंगानगर के लोगों का तांता लग गया। पुलिस ने दर्शिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोली मारने के बाद खुखरी से किए वार 
सिरफिरे दीपक का टारगेट सिर्फ दर्शिता थी। गोली मारने के बाद भी दीपक ने दर्शिता के सिर और गर्दन पर खुखरी से कई वार किए। जिस पर दर्शिता की मौके पर मौत हो गई थी। उसके बाद हत्यारोपी उनके घर की छत से कूदकर अपने मकान में जा पहुंचा। इस वारदात की जानकारी पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया, गंगानगर थानाध्यक्ष आईपीएस कुलदीप गुनावट मौके पर पहुंचे। 

हां! मैंने ही मारा उसे
पुलिस अधिकारियों ने दीपक को उसके घर से ही गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और खुखरी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में कुबूल किया कि वह दर्शिता से एकतरफा प्यार करता था। दर्शिता की शादी दूसरी जगह तय हो गई, उसको वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। इस पर उसने दर्शिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह एकतरफा प्यार में वारदात
एकतरफा प्यार में सिरफिरे दीपक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है। -नितिन तिवारी, एसएसपी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed