फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mama killed by shot her nephew in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी: मामूली विवाद में भांजे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी मामा गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2019 10:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Mama killed by shot her nephew in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसोना में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बताया गया कि मामूली कहासुनी को लेकर मामा प्राण उर्फ समयदीन ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से सगे भांजे शेरु (30) पुत्र नूरदीन की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर मामा और भांजे में गुरुवार रात में विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मामा ने भांजे शेरु की गोली मारकर हत्या कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed