{"_id":"5734ddb54f1c1ba13091aa8a","slug":"maamoli-vivad-me-software-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
रोहटा के मिर्जापुर में मामूली विवाद में साफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार शाम मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई को खून से लथपथ देखकर बहन बेहोश हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की माग को लेकर परिजनों ने पुलिस अफसरों को घेर लिया।
पुलिस के अनुसार बहसूमा थाना क्षेत्र के तजपुरा गांव का निवासी सोनू नागर (25) पुत्र जय सिंह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। बृहस्पतिवार को वह रोहटा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अपनी बहन ब्रिजेश से मिलने गया था। सोनू के बहनोई कृष्ण गांव में राशन डीलर हैं।
शाम करीब सात बजे कृष्ण के पुत्र अंकुर (20) का पड़ोसी ब्रह्म के पुत्र कपिल (24) से विवाद हो गया। चोरी के पैसों को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चने गए थे। कुछ देर बाद कपिल ने घर के बाहर पहुंचकर कृष्ण को बाहर निकलने को कहा। कृष्ण के परिवार के लोग तो घर से नहीं निकले, लेकिन सोनू ने घर से बाहर निकलकर कपिल से कहा कि यह बच्चों का मामला है, यहीं पर खत्म कर दिया जाए।
विज्ञापन
तभी कपिल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि जैसे ही दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी तो एक युवक ने सोनू का हाथ पकड़ लिया, जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपी कपिल ने तमंचे से सोनू के सीने में गोली मार दी।
सोनू खून से लथपथ होकर घर के दरवाजे पर ही गिर गया। जिसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही जैसे ही सोनू की बहन और अन्य परिजन बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
मौत की जानकारी लगते ही सोनू के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मर्डर की सूचना मिलने पर एसपी देहात प्रवीन रंजन, सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार, एसओ रोहटा वसीम खान और इंस्पेक्टर सरधना व एसओ सरूरपुर भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस मामले में आरोपी कपिल समेत चार लोगों के खिलाफ रोहटा थाने में तहरीर दी गई है।