फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Luxury carts, warehouse seals were cut

जली कोठी में कट रहीं थी लग्जरी गाड़ियां, गोदाम सील

Mon, 06 May 2019 10:44 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 06 May 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Luxury carts, warehouse seals were cut
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 जली कोठी में नईमुद्दीन उर्फ नईम मोटे के गोदाम में लग्जरी गाड़ियां काटी जा रही थीं। मुखबिर की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने कई थानों की फोर्स के साथ गोदाम पर छापा मारा तो कबाड़ी और गोदाम मालिक फरार हो गए। पुलिस फोर्स ने गोदाम और छत की तलाशी ली तो लग्जरी गाड़ियों के इंजन, बॉडी और अन्य पार्ट्स बरामद हो गए। सीओ ने गोदाम को सील करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोतीगंज निवासी कबाड़ी नईमुद्दीन का देहली गेट क्षेत्र के जली कोठी में भी गोदाम है। रविवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि यहां से इनोवा गाड़ी लाकर काटी गई है। सीओ कोतवाली ने इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री, एसओ सदर विजय गुप्ता और एसओ देहलीगेट रविंद्र पलावत के साथ छापा मारा। इस दौरान गोदाम से फॉर्च्यूनर और इनोवा गाड़ी के इंजन बरामद हुए। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लगी तो पुलिस ने सभी को फटकारकर भगा दिया। पुलिस फोर्स ने गोदाम की छत से भी काफी सामान बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इनोवा और फॉर्च्यूनर की बॉडी, इंजन बरामद हुए, जिनके चेसिस और इंजन नंबर मिटे हैं। गोदाम की छत पर इनोवा की आठ बॉडी और 28 गाड़ियों के ईसीएम बरामद किए गए हैं। अलग-अलग गाड़ियों की खिड़की और शीशे भी काफी संख्या में मिले हैं। सभी सामान देहली गेट थाने में रखवाया गया है। गोदाम मालिक नईमुद्दीन उर्फ मोटा व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं नईमुद्दीन की तलाश में उसके घर पर भी दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा और हरियाणा से चोरी
सीओ दिनेश शुक्ला के अनुसार जांच में सामने आया है कि दिल्ली, नोएडा और हरियाणा से लग्जरी गाड़ियों को चोरी कर काटा गया है। कबाड़ी और गोदाम मालिक के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी गाड़ियों को कहां काटा गया था। इन गाड़ियों को कहां-कहां से चोरी किया गया था। चोरी करने वाले गिरोह का भी उसके बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed