{"_id":"5ee211e8ec834416d760a409","slug":"looted-by-couple-relative-of-uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के रिश्तेदार से लूट, सीएम योगी की पड़ोसी हैं पीड़िता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के रिश्तेदार से लूट, सीएम योगी की पड़ोसी हैं पीड़िता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
Thu, 11 Jun 2020 04:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बेखौफ बदमाशों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पड़ोसी और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के रिश्तेदार से लूट कर ली। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन
शहर अनलॉक वन लागू होते ही जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार देर शाम दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया। पीड़ित महिला के दो मुख्यमंत्री से कनेक्शन होने से पुलिस तुरंत बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल, शताब्दीनगर निवासी गिरीश रावत जिला अस्पताल में चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। गिरीश की पत्नी शकुंतला के मुताबिक उनका मायका यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पौड़ी-गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर के पड़ोस में है। साथ ही उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके दूर के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कंपनियों के नाम पर खेल, दिल्ली समेत इन राज्यों में फैला गैंग, सवा करोड़ का नकली माल बरामद, तस्वीरें
शकुंतला के मुताबिक बुधवार की रात वह अपने पति गिरीश के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान दो बाइकों पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनके सोने के कुंडल और दो अंगूठी व उनके पति का मोबाइल लूट कर ले गए। घटना से दहशत में आए बदहवास पीड़ित दंपती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
उधर, पीड़ित पक्ष के वीआईपी कनेक्शन होने की जानकारी के बाद पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/