फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loot Case, Police arrested two crooks in encounter at Baghpat city

मुठभेड़ के बाद लूट का खुलासा, दबोचे गए दो बदमाश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 08 Jan 2020 07:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jan 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Loot Case, Police arrested two crooks in encounter at Baghpat city
एसपी ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के करावल नगर की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से एक लाख 96 हजार और अन्य सामान लूटने वाले दो बदमाशों को बागपत पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 70 हजार रुपये नगद और तमंचे बरामद हुए हैं। खेत से दोनों ने टैबलेट भी बरामद कराए हैं। 

विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने पत्रकारों को बताया कि 18 दिसंबर 2019 को भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के मैनेजर राहुल पुत्र अजित निवासी ग्राम बलई थाना चंद्रहट, पलवल (हरियाणा) और कर्मचारी शमशेर और अजय दो बाइकों से पाबला से बसी को जाने वाले रास्ते से दिल्ली लौट रहे थे। तीनों पाबला, महनवा और हरचंदपुर गांव से कलेक्शन लेकर आए थे। बसी गांव के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 1.96 लाख रुपये, दो टैबलेट एवं अन्य कागजात लूट लिए थे। 
विज्ञापन


वहीं सर्विलांस टीम और बागपत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले की छानबीन की। मंगलवार की रात महिला थाने के पास से पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपने नाम सचिन पुत्र सुंदर और जोगेंद्र उर्फ काका पुत्र बलजीत सिंह निवासीगण पाबला बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ छेड़छाड़ मामला: पीड़िता ने कहा- ऐसे दरिंदों को नहीं जीने का हक, इन्हें मुठभेड़ में मार दो

Trending Videos

एसपी के मुताबिक दोनों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। इनके पास से 70 हजार रुपये, दो टैबलेट, लूट की घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, दो खोखा, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

ऐशोआराम पर उड़ा दी नगदी
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों से 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों ने बाकी रुपये अपने ऐशोआराम पर खर्च कर दिए। लूट के बाद एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य कागजात एवं दो बैग जला दिए और राख को बहते पानी में डाल दिया। दोनों टैबलेट तोड़कर पाबला में महावीर के गन्ने के खेत में फेंक दिए। इनकी निशानदेही पर दोनों टैबलेट टूटी हालत में बरामद किए गए। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed