{"_id":"d033f0fd50aa698149fb289793405868","slug":"kite-flying-has-become-communal-strife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगबाजी ने कराया सांप्रदायिक तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंगबाजी ने कराया सांप्रदायिक तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 28 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंगबाजी ने रविवार शाम पूर्वा अहिरान में सांप्रदायिक तनाव करा दिया। बच्चों के विवाद में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और नारेबाजी कर दी। एक पक्ष ने इंदिरा चौक पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन
इंदिरा चौक से सटे पूर्वा अहिरान में रविवार शाम दूसरे समुदाय के छोटे बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। एक बच्चे की पतंग कटकर पास में एक मकान की छत पर जा गिरी। पतंग को लेकर दोनों समुदाय के बच्चों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के लोगों की इंदिरा चौक पर भीड़ जुटनी शुरू हुई तो कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाते हुए शांत करा दिया। घटना की जानकारी पर भाजपा नेता विवेक वाजपेयी, वीनस शर्मा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों का मामला है, तूल मत दो
इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने भाजपाइयों को समझाकर शांत कराया तो दूसरे समुदाय के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के सामने ही दोनों समुदाय भिड़ने को तैयार हो गए। बाद में बच्चों के परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए कहा कि यह बच्चों का मामला है, इसे तूल न दिया जाए। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल का कहना है कि पतंग को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत करा दिया। परिजनों ने आपस में लिखित में समझौता कर लिया।