फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Just in front of the young man's father crushed

मेरठ में पिता के सामने बस से कुचला युवक

Sun, 27 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 27 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Just in front of the young man's father crushed

गंगानगर में शनिवार सुबह एक कॉलेज की बस से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त युवक का पिता भी वहां मौजूद था। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


इंचौली निवासी रवि (24) पुत्र रोहताश्व दिल्ली रोड स्थित एक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में नौकरी करता था। इसी फैक्ट्री में युवक का पिता भी काम करता है। शनिवार सुबह युवक और उसके पिता अलग-अलग साइकिल से घर से फैक्ट्री जा रहे थे। मवाना रोड पर गंगानगर डिवाइडर के सामने बीकॉन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी परतापुर की बस ने मुड़ने के दौरान साइकिल सवार रवि को कुचल दिया। करीब 40 मीटर तक युवक साइकिल समेत बस के नीचे घिसटता रहा।
विज्ञापन


बेटे क ो देख पिता के होश उड़ गए और वह चिल्लाने लगा। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला, जबकि उसमें मौजूद छात्र और छात्राएं भी बस से उतरकर चले गए। युवक की मौत से गुस्साए इंचौली गांव के लोगों ने शव सड़क पर रखकर मवाना रोड पर जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर रविश गुप्ता, सीओ सदर देहात शिवराज सिंह, इंस्पेक्टर इंचौली, एसओ भावनपुर, इंस्पेक्टर गंगानगर और लालकुर्ती, सिविल लाइन थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। बाद में एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख और परिवार राहत कोष से तीस हजार रुपये आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बस को कब्जे में ले लिया है।

छह माह पहले हुई थी शादी
आंखों के सामने हुई बेटे की मौत से पिता का बुरा हाल है। वह शव से लिपटकर रोते बिलखते रहे। युवक की शादी छह माह पूर्व फरवरी में हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था।


तीन घंटे तक रूट डायवर्जन
मवाना रोड पर जाम लगने से तीन घंटे तक मेरठ- पोढ़ी मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने कमिश्नरी आवास पर वाहनों को रोकते हुए रुड़की रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया। वहीं मसूरी से वाहनों को दौराला की तरफ भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed