फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila jail me band

जिला जेल में 2553 बंदियों पर एक डॉक्टर

Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
jila jail me band
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिसाहड़ा कांड के आरोपी राजू की जेल में मौत के बाद वेस्ट यूपी की जेलों में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए है। मेरठ जेल की हालत बहुत खराब है। 2553 बंदियों का इलाज करने के लिए सिर्फ एक डॉक्टर है। वहीं, जेल में पुलिस फोर्स की भी कमी बताई जा रही है। डीआईजी जेल ने इन समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की बात कही है।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह जिला कारागार में सोमवार को डीआईजी जेल वीरेंद्र सिंह शेखर ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक  संतलाल यादव और जेलर के साथ मीटिंग ली। जिसमें बिसाहड़ा कांड के आरोपी राजू की जेल में मौत और जेल के स्टिंग पर चर्चा हुई। डीआईजी ने दोनों अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि जिला जेल में बंदियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। आपात स्थिति में उन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


क्या करें इन हालात में
वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि मेरठ जेल में 2553 बंदी है। उनके इलाज के लिए तो सिर्फ एक डॉक्टर है। जबकि रोजाना 30 से 50 बंदी कचहरी में पेशी पर जाते है। जिनका मेडिकल होना अनिवार्य होता है। ऐसी स्थिति में बंदियों का रुटीन चेकअप और समय से इलाज मिलना कैसे संभव है। बंदियों की संख्या तो लगातार बढ़ती जा रही है और सुरक्षा में लगे बंदी रक्षक (69) बहुत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो आएगा, बंदी से मिलकर जाएगा
वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि वह आगरा सेंट्रल जेल और जिला जेल में वरिष्ठ अधीक्षक थे। उनकी प्राथमिकता है कि मुलाकाती की बंदी से हर हालत में मुलाकात हो जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने अब 11 बजे से दो बजे तक पर्ची बनवाने का समय बढ़ा दिया है। कम संसाधनों में बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed