फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

कैंट इलाके के फोटोग्राफरों से क्यों दोस्ती करता था इजाज?

Thu, 10 Dec 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 10 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut

पाक जासूस इजाज ने सेना की गोपनीय सूचनाएं जुटाने के लिए अपने पुश्तैनी काम को ही जरिया बना रखा था। इजाज फोटो मिक्सिंग के काम में माहिर है। इसलिए वह कैंट और उसके आसपास रहने वाले फोटोग्राफरों से दोस्ती करता था। आर्मी अफसरों की फोटो कम पैसों में मिक्सिंग करने का झांसा देकर वह सैन्य क्षेत्र में दखल रखता था। कलकत्ता और बरेली के कई फोटोग्राफरों के नाम जासूस की पूछताछ में सामने आए है। वहीं, कई सैन्य अफसरों के फोटो भी मिले हैं।

विज्ञापन


आईएसआई एजेंट इजाज शातिराना अंदाज में आर्मी की गोपनीय जानकारी लेकर पाकिस्तान भेजता था। जांच एजेंसियों की पूछताछ में इजाज ने बताया कि उनका पुश्तैनी काम फोटोग्राफी का है। इजाज ने कलकत्ता के कैंट इलाके में एक फोटो स्टूडियो संचालक से संपर्क साधा। उसने फोटोग्राफर से फोटो मिक्सिंग करने की बात कहकर दोस्ती कर ली। इजाज ने कैंट इलाके से जुड़ी फोटो या आर्मी ऑफिसर के परिवार की फोटो को मार्केट की कीमत से आधे पैसे में मिक्सिंग करना तय कर लिया था।
विज्ञापन


उसने मिक्सिंग के बहाने आर्मी की गोपनीय जानकारी जुटाकर पाकिस्तान भेजीं। ऐसा ही उसने बरेली में किया। बरेली में आर्मी इलाके और उसके आसपास के कई फोटोग्राफरों से उसकी दोस्ती हो गई थी। फोटो मिक्सिंग कराने के बहाने उसकी फोटोग्राफरों से नजदीकियां हुईं। पूछताछ में बताए फोटोग्राफरों के नामों की सूची जांच एजेंसियों के पास है। पुलिस ने उक्त फोटोग्राफरों से भी पूछताछ करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी वारंट लेने की तैयारी में बरेली पुलिस
बरेली पुलिस पाक जासूस इजाज का बी वारंट लेने की तैयारी में है। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि इजाज अधिकांश बरेली में रुका। उसका ज्यादातर नेटवर्क बरेली में था। पुलिस ने बताया कि बरेली में इजाज और कलकत्ता के इरशाद, इरफाक, अशफाक समेत पांच लोगों के खिलाफ गुपचुप तरीके से केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed