फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harsh firing meerut

हर्ष फायरिंग में अब बच्चे को लगी गोली

Sat, 12 Mar 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 12 Mar 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing meerut
क्राइम लोगो - फोटो : फाइल फोटो

 जिले में हर्ष फायरिंग के नाम पर खूनी खेल खेला जा रहा है। तीन दिन पहले फलावदा के नैडू गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि शुक्रवार को रोहटा के गांव में चढ़त देख रहे एक छात्र को गोली लग गई। गंभीर हालत में वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी बुड्डा में बृहस्पतिवार रात रिटायर फौजी जगदीश सिंह की बेटी की शादी की चढ़त हो रही थी। बाराती और घराती जमकर हर्ष फायरिंग कर रहे थे। तभी एक गोली चढ़त देख रहे गांव निवासी अमित उर्फ सोनू (12) पुत्र मदन के पेट में जा लगी। अमित गांव के सरकारी स्कूल से कक्षा सात में पढ़ता है।
विज्ञापन


अमित को गोली लगने पर भगदड़ मच गई। फायरिंग कर रहे युवक भी फरार हो गए। परिजनों ने सोनू को आननफानन में मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को सोनू का ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। इसके बाद अमित के परिजन रोहटा थाने पहुंचे, तो पुलिस ने जानी थाना क्षेत्र का मामला बता दिया। जानी थाना पहुंचे, तो उसने रोहटा थाने का मामला बताकर चलता कर दिया। दोनों में से किसी थाने में पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed