फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA's son died after being shot in Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh

यूपी: पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत, दो दोस्त हिरासत में, पूछताछ जारी

Wed, 22 Jan 2020 08:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jan 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's son died after being shot in Muzaffarnagar city of Uttar Pradesh
पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पूर्व विधायक दिवगंत ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र कुमार की वसुंधरा कॉलोनी स्थित दोस्त के ऑफिस में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात के बाद उनके दो दोस्त फरार हो गए, जबकि दो अन्य को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


कांधला के पूर्व विधायक स्वर्गीय ठाकुर मूलचंद निवासी रामपुरम का बेटा उपेंद्र कुमार उर्फ चंदन (24) शहर के एसडी कॉलेज में बीएससी फाइनल वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब छह बजे उपेंद्र अपने दोस्त हर्षित व अभिषेक निवासीगण जाट कॉलोनी, हिमांशु वाल्मीकि निवासी नुमाइश कैंप व एक अज्ञात के साथ नई मंडी क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी स्थित हर्षित के फाइनेंस के ऑफिस में बैठा हुआ था। दोस्तों अभिषेक व हिमांशु के अनुसार उपेंद्र ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर अपनी पिस्टल साफ कर रहा था। अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो उसके सीने में दाईं तरफ लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। चारों साथी उपेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बीएसएफ के जवान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा में थे तैनात, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेंद्र के मृत घोषित होने पर उसके दो दोस्त तो वहां से भाग निकले, जबकि अभिषेक व हिमांशु वहीं मौजूद रहे। सूचना पर सीओ हरीश भदौरिया व नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भेज दिया। 

पुलिस के मुताबिक अभिषेक व हिमांशु को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत हुई है। अभी तक जिस वैपन से गोली लगी, वह भी नहीं मिला है। दो दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed