फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing on ultrasound center meerut

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बरसाईं गोलियां

Tue, 26 Apr 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 26 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
firing on ultrasound center meerut
मेरठ में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर फायरिंग के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

 वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित शिवलोक कांपलेक्स में सोमवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली शीशे तो दूसरी दीवार में लगी, जबकि अन्य गोलियां हवा में दागी गईं। गनीमत रही कि कोई फायरिंग की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी डॉ. विनोद सिंह (रेडियोलोजिस्ट) का शिवलोक कांपलेक्स में अल्ट्रासाउंड सेंटर है। बराबर में ही उनकी पत्नी डॉ. अर्चना सिंह (चर्म रोग विशेषज्ञ) का क्लीनिक है। सोमवार शाम करीब चार बजे डॉक्टर दंपति क्लीनिक से घर के लिये निकले थे। तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले दो फायर हवा में किए।
विज्ञापन


उसके बाद बाइक पर बैठे-बैठे ही दो गोलियां अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चलाई। एक गोली शीशा तोड़ते करते हुए सेंटर में अंदर चली गई, जबकि दूसरी गोली चौखट चीरते हुए दीवार से टकरा गई। दोनों बदमाश वारदात के बाद बच्चा पार्क होते हुए फरार हो गए। सूचना पर लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉक्टर दंपति भी क्लीनिक पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खोखे बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत फैलाने की साजिश तो नहीं?ः बदमाशों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के पास शिवलोक कॉलोनी के गेट पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड से बात की। करीब पांच मिनट घूमने के बाद गोलियां चलाईं। पुलिस का मानना है वारदात के पीछे मकसद डॉक्टर और कर्मचारियों में दहशत फैलाना हो सकता है। बदमाशों ने किसी को निशाने पर नहीं लिया। 

कॉलेज के छात्र बताए गए 
नकाबपोश बदमाश होने से अंदाजा है कि आरोपी आसपास के हो सकते है। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी मेरठ कॉलेज के थे। पुलिस ने वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित हॉस्टलों में गुपचुप तरीके से पता भी कराया। हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं। 

बाजार में भगदड़ मची
वेस्टर्न कचहरी रोड पर सरेआम फायरिंग होने से बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना देने के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बात को लेकर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। पुलिस ने शाम को गश्त बढ़ाने की बात कहकर व्यापारियों को शांत किया।

एसपी सिटी से मिले डॉक्टर
इस मामले को लेकर एसपी सिटी से मिले डॉक्टर दंपति और अन्य डॉक्टरों ने कहा कि जिस तरह से बदमाशों ने गोलियां चलाई, उससे किसी की जान जा सकती थी। अल्ट्रासाउंड सेंटर को फोकस करते हुए बदमाशों ने गोलियां चलाई है। एसपी सिटी ने वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

अल्ट्रासाउंड सेंटर में थे चार कर्मचारी
डॉ. विनोद ने बताया कि वारदात के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर में चार कर्मचार मौजूद थे। कर्मचारी राजेश की सूचना पर वे रास्ते से ही वापस लौटे। वारदात के बाद कर्मचारियों में दहशत है। इन कर्मचारियों में से किसी को भी गोली लग सकती थी। 


कैसे भाग गए बदमाश 
भरे बाजार बदमाश फायरिंग कर फरार होने से पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं। डॉ. विनोद ने बताया कि एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा है, जिसमें बदमाशों की करतूत कैद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed