{"_id":"5d909bd18ebc3e93a33437e6","slug":"firing-on-two-men-including-bjp-leader-at-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता समेत दो लोगों पर फायरिंग, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: भाजपा नेता समेत दो लोगों पर फायरिंग, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
Sun, 29 Sep 2019 05:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 29 Sep 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में बागपत रोड रेलवे स्टेशन के सामने प्लाट में मिट्टी डालकर भराव कर रहे जेसीबी मशीन के ठेकेदार एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व खेकड़ा देहात प्रभारी व उसके मित्र ने तीन युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
पाबला बेगमाबाद गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व खेकड़ा देहात प्रभारी है। जेसीबी मशीन से प्लाट में मिट्टी डालकर भराव का कार्य करता है। शनिवार की रात में साढ़े दस बजे के लगभग अग्रवाल मंडी टटीरी में बागपत रोड रेलवे स्टेशन के सामने अपने मित्र प्रवीण निवासी बली के साथ जेसीबी मशीन से प्लाट में मिट्टी डाल रहा था। इसी समय तीन युवक आए और धमकी दी कि यदि इस क्षेत्र में काम करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा। आरोप है कि मना करने पर तीनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायरिंग भी की। उन्होंने झाड़ी में कूदकर जान बचाई। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपीः भाजपा नेता के बेटे व भतीजे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें ब्रहम सिंह, धर्मपाल प्रधान, बबलू, मनोज, विनोद कुमार, अमित, गौरव, विक्की चौहान शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/