{"_id":"5e20396c8ebc3e4b1a0f48d0","slug":"fight-between-in-two-sides-of-students-in-a-college-at-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 16 Jan 2020 03:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के करीब अम्बाला रोड पर स्थित डीसी जैन इंटर कॉलेज में किसी बात को लेकर कुछ छात्रों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद घायल छात्र फरहान के पिता जमील सरसावा थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा कॉलेज में दसवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को जैसे ही वो परीक्षा देकर कक्ष से बाहर निकला तो कुछ छात्रों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच किसी ने उसके सिर पर वार किया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन
वहीं घायल छात्र ने भी पुलिस को घटना के बारे में बताया है। नगर इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि घायल छात्र का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय गृह परीक्षा चल रही है। कॉलेज में पूरी सख्ती है। विवाद कॉलेज के गेट से बाहर हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/