फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in muzaffarnagar and Police officers shot an accused

यूपी में फिर एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने फिर मारी इनामी बदमाश को गोली

Sat, 12 Jan 2019 12:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Encounter in muzaffarnagar and Police officers shot an accused
मौके पर पुलिस और नीचे घायल बदमाश, साइड में बरामद एक्टिवा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार शाम को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी खालापार निवासी लुटेरा फरार हो गया, जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के रथेड़ी कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खतौली की तरफ से एक्टिवा पर आते दो युवक पुलिस चेकिंग देख नसीरपुर रोड की तरफ मुड़ गए। दोनों को संदिग्ध हालत में अचानक मुड़ते देख पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिससे वह एक्टिवा समेत वहीं गिर पड़ा। यह देख उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह व सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की, जिसने अपना नाम प्रवीण पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव पीनना और फरार साथी का नाम मोहल्ला खालापार निवासी नवाब हैदर बताया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं। इनमें से घायल प्रवीण पर उनके थाने से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। प्रवीण पर विभिन्न थानों में लूट व डकैती के कुल दस मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को कस्टडी में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, देर रात तक फरार लुटेरे की तलाश में पुलिस नसीरपुर के जंगल में कांबिंग कर रही थी। 

सभासद की मां से लूटा था पर्स
मुठभेड़ में पकड़ा गया पीनना निवासी प्रवीण शातिर लुटेरा है, जिसने साथी नवाब हैदर के साथ कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर नई मंडी ने बताया कि कुछ समय पूर्व लुटेरे ने साथी के साथ नई मंडी क्षेत्र के सभासद विपुल भटनागर की मां से पर्स भी लूटा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed