फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Meerut and arrested of one accused and meat recovered

मुठभेड़: गो-तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, जांबाज अफसरों ने एक बदमाश को मारी गोली

Wed, 20 Mar 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Meerut and arrested of one accused and meat recovered
मुठभेड़ में घायल बदमाश और बरामद किया गया तमंचा - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन में देहात क्षेत्र में गोकशी की दूसरी घटना सामने आई है। सरूरपुर के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस पहुंची तो गोतस्करों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान चार युवक फरार हो गए, जबकि एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की सेंट्रो कार और गोवंश के अवशेष बरामद किए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस को सूचना मिली कि हर्रा गांव के जंगल में गोवंश का कटान किया गया है और कुछ युवक मीट लेकर भाग रहे हैं। सूचना पर सीओ सरधना और एसओ सरूरपुर सतीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच हर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार को रोकने का इशारा किया तो कार में सवार युवकों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो युवक कार से कूद कर भागने लगे। इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई और घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं उसके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि घायल युवक ने अपना नाम बिलाल उर्फ गुलाब पुत्र अखलाक उर्फ काको निवासी हर्रा बताया है। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से करीब 50 किलो मांस व काटने के औजार बरामद हुए है। घायल के पास से पुलिस ने एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए हैं। घायल ने अपने फरार साथियों के नाम भोला पुत्र सलीम, अकरम पुत्र आसू, आसिफ पुत्र यामीन निवासी हर्रा व छंगा पुत्र सलीम निवासी नंगला भंनवाड़ा थाना बुढ़ाना बताए हैं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पुलिस ने बताया कि मौके से काले रंग के गोवंश के अवशेष भी बरामद हुए हैं। मीट के सैंपल भरवाकर मीट और अन्य अवशेष मिट्टी में दबवा दिए। सभी पांचों युवकों पर गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बिलाल पर नौ मामले दर्ज हैं।

दिन में रेकी, रात में गोवंश कटान
सीओ पंकज सिंह ने बताया कि घायल बिलाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हर्रा, खिवाई और आसपास के जंगल में गोवंश घूमते हैं। उनके गिरोह में पांच युवक शामिल हैं, दिन में वह रेकी करते हैं और रात में जंगल में गोवंश का कटान पर मीट को गाड़ी में ले जाकर सप्लाई कर देते हैं। जबकि अन्य अवशेष जंगल में ही छोड़ देते हैं। बिलाल ने बताया कि सोमवार रात्रि तीन बजे भी उन्होंने गोवंश का कटान किया था। 

तीन दिन में दूसरी घटना
शनिवार सुबह भी रोहटा पुलिस ने गोकशी की घटना में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जहां आरोपियों ने दो गोवंश का कटान करने की बात पुलिस के सामने कबूली थी। इस मामले में पुलिस ने नईम निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया था।

सैंपल भेज दिए गए हैं 
मीट के सैंपल भरवाकर भेज दिए गए हैं। अवशेष के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed