{"_id":"58fa65a04f1c1bff568b5081","slug":"edical-gangrape-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल क्षेत्र में छात्रा को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल क्षेत्र में छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार को परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा मदरसे में कक्षा पांच की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे छात्रा दुकान से सामान खरीदकर घर जा रही थी। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। साथ ही धमकी दी कि यदि परिजनों से कुछ बताया या पुलिस से शिकायत की तो वह वीडियो बनाकर नेट पर डाल देंगे। बाद में आरोपी छात्रा को घर से कुछ दूरी पर गली में फेंक गये। काफी देर बाद छात्रा को होश आया। शुक्रवार को परिजन छात्रा को लेकर मेडिकल थाने पहुंचे। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार ने पूरे मामले की जानकारी ली। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया। छात्रा ने बताया कि वह एक आरोपी को जानती है, जबकि दो के नाम नहीं जानती। एसएसआई मेडिकल पवन कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर 17 वर्षीय किशोर और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य दो युवकों की भी पुलिस जांच कर रही है।
गांव में तनाव
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थाने में छात्रा की मां और अन्य लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं गांव में आरोपी पक्ष के लोग 17 वर्षीय किशोर को निर्दोष बता रहे है। वहीं मेडिकल पुलिस ने गांव में पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर पूर्व में छात्रा के घर मजदूरी भी करता था।