फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dump in the tractor agency on the highway, goods carried on the bike

हाईवे पर ट्रैक्टर एजेंसी में डाका, बाइक पर ले गए सामान

Tue, 01 Aug 2017 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 01 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Dump in the tractor agency on the highway, goods carried on the bike
Loot

दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर आधा दर्जन बदमाशों ने रविवार आधी रात एक ट्रैक्टर एजेंसी पर डकैती को अंजाम दे डाला। गार्ड और नौकर को बंधक बनाकर तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश एजेंसी से करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर बाइक से ही ढोकर ले गए। लेकिन दौराला और पल्लवपुरम पुलिस के अलावा हाईवे गश्ती पुलिस सोती रही और एक बार फिर हाईवे सुरक्षा की पोल खुल गई।

विज्ञापन


मोदीपुरम हाईवे स्थित एटूजेड कॉलोनी निवासी नवदीप सिंह की हाईवे पर ही स्वराज ट्रैक्टर की एजेंसी है। एजेंसी के पीछे ब्रज ऑटोमोबाइल वर्कशॉप है। देर रात तीन बदमाश दीवार फांदकर वर्कशॉप में घुस आए जबकि उनके अन्य साथी आसपास ही जमे रहे। इन बदमाशों ने तमंचे के बल पर गार्ड वेदप्रकाश और नौकर अर्जुन को काबू कर लिया। विरोध करने पर दोनों को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर एजेंसी की चाबी छीन ली। एजेंसी के ताले तोड़कर 21 हजार रुपये, एक फ्रीज, आरओ, चार बैटरी, एक तेल की बाल्टी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


हाईवे पर बाइक से लगाए चार चक्कर
गार्ड और नौकर ने बताया कि सामान कब्जे में करने के बाद तीनों बदमाशों ने अपने साथियों को बाइक लेकर बुलाया। हैरानी की बात है कि फ्रिज समेत सारा सामान बाइक से ले जाने में बदमाशों ने हाईवे के चार चक्कर लगाए। सोमवार तड़के चार बजे गार्ड और नौकर ने बंधनमुक्त होने के बाद इसकी सूचना नवदीप सिंह को दी। जिसके बाद दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे की यह कैसी सुरक्षा
नेशनल हाईवे-58 पर दौराला और पल्लवपुरम थाना पुलिस की सीमा लगती है। हाईवे सुरक्षा के लिए जगह-जगह यूपी 100 और हाईवे गश्ती पुलिस अलग से तैनात है। वारदात दौराला थाना क्षेत्र में हुई जबकि घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर पल्लवपुरम थाने की सीमा शुरू हो जाती है। सवाल है कि हाईवे पर शासन ने 24 घंटे गश्त के आदेश दिए हुए हैं। लेकिन हाईवे पर वारदात के बावजूद पुलिस मुस्तैदी दिखाने के बजाय सोती रही। पीड़ित नवदीप सिंह के अनुसार दौराला पुलिस ने मामला भी चोरी में दर्ज किया। वहीं, कार्यवाहक एसओ थाना दौराला मुकेश कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों का उपचार भी कराया गया। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

नई उम्र के आसपास के थे बदमाश
पीड़ित पक्ष के अनुसार बदमाश नई उम्र के थे। जींस और टी-शर्ट में थे। बोली भी स्थानीय थी। सभी के पास धारदार हथियार और तमंचे थे। माना जा रहा है कि बदमाश आसपास के गांव के हो सकते हैं। क्योंकि उन्होंने हाईवे के बजाय वर्कशॉप में धावा बोला, जिससे अंदेशा है कि उन्हें एजेंसी और वर्कशॉप की पूरी जानकारी थी। डकैती के माल को भी इतनी जल्दी ठिकाने लगा दिया।


तो ट्रैक्टर भी ले जाते
एजेंसी के नौकर अर्जुन ने बताया कि बदमाश एजेंसी में करीब दो घंटे तक रहे। ट्रैक्टर में बैटरी नहीं लगी थी। एक बदमाश ने बैटरी भी लगाई। लेकिन ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। जिस पर बदमाश गालियां देते हुए बाइक से ही फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed