फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya

शालिनी आर्य की मौत पर फूटा गुस्सा, जाम लगाया

Wed, 02 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya
डॉ. शालिनी आर्य की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने मंगलवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के बाहर गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। मेडिकल थाना एसओ ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगीं। इस दौरान लोगों की पुलिस अफसरों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे सदर बाजार पुलिस ने डॉ. शालिनी आर्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी भेज दिया था। इसके बाद मायके पक्ष और अन्य लोगों का मेडिकल पर तांता लग गया। दोपहर करीब 12 बजे तक न तो मोर्चरी पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पहुंचे और न ही पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। महिलाएं बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए आरोपी पति डॉ. विशाल आर्य, सास वीना आर्य की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। जाम लगने की सूचना पर एसपी सिटी ओमप्रकाश, सीओ सिविल लाइन स्वर्णजीत कौर, एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही और इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए समय लगता है डॉक्टरों का पैनल ही पोस्टमार्टम करेगा। एक घंटे तक जाम के कारण गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर सदर बाजार को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed