{"_id":"a2676ac8586e19fa450b0a06dd907ee4","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब गिरफ्तार होगा हत्यारोपी विशाल आर्य? ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब गिरफ्तार होगा हत्यारोपी विशाल आर्य?
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 14 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शालिनी आर्य के परिजनों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर से मुलाकात की। उन्होंने हत्यारोपी पति, सास की गिरफ्तारी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की। शाहिद मंजूर ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी आर्य की एक सितंबर को सुशीला जसवंत राय में मौत हो गई थी। उनके पिता राजेश कोड़ा की तहरीर पर थाना सदर बाजार में पति डॉ. विशाल आर्य और सास वीना आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विशाल और वीना इसके बाद से ही फरार हैं। घटना के 12 दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
डॉ. शालिनी की बहन शिल्पी गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस की डॉ. विशाल आर्य से साठगांठ है, जिसके चलते पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने शाहिद मंजूर से अपील की कि शालिनी की बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
एसएसपी से मिला परिवार
पीड़ित परिवार ने एसएसपी डीसी दूबे से भी मुलाकात की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर डॉ. विशाल और वीना आर्य की गिरफ्तारी कब होगी। उन्होंने कहा कि विशाल कोई शातिर अपराधी तो है नहीं, जो पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।