फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya

कब गिरफ्तार होगा हत्यारोपी विशाल आर्य?

Mon, 14 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 14 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya
डॉ. शालिनी आर्य के परिजनों ने रविवार को कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर से मुलाकात की। उन्होंने हत्यारोपी पति, सास की गिरफ्तारी और बच्चों की सुरक्षा की मांग की। शाहिद मंजूर ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी आर्य की एक सितंबर को सुशीला जसवंत राय में मौत हो गई थी। उनके पिता राजेश कोड़ा की तहरीर पर थाना सदर बाजार में पति डॉ. विशाल आर्य और सास वीना आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विशाल और वीना इसके बाद से ही फरार हैं। घटना के 12 दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


डॉ. शालिनी की बहन शिल्पी गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस की डॉ. विशाल आर्य से साठगांठ है, जिसके चलते पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने शाहिद मंजूर से अपील की कि शालिनी की बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से मिला परिवार

पीड़ित परिवार ने एसएसपी डीसी दूबे से भी मुलाकात की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर डॉ. विशाल और वीना आर्य की गिरफ्तारी कब होगी। उन्होंने कहा कि विशाल कोई शातिर अपराधी तो है नहीं, जो पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed