{"_id":"8ab9762bce1eb1ec40aabe5decbbb246","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ शालिनी की बेटी वर्णिका के दिल में छुपे हैं कई राज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ शालिनी की बेटी वर्णिका के दिल में छुपे हैं कई राज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 05 Sep 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शालिनी आर्य की बड़ी बेटी वर्णिका के दिल में कई राज छिपे हैं। लेकिन मां की मौत ने उसे खामोश कर दिया है। वह गुमसुम सी रहती है। मां के मरने की खबर सुनने के बाद से अब तक वह एक बार भी रोई नहीं है। न ही वह किसी से खुल कर बात करती है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि समय के साथ घाव कम होने पर वर्णिका उसकी मां पर हुए अत्याचार की जानकारी दे सकती है। सोफिया गर्ल्स स्कूल में पढ़ रही 9 साल की वर्णिका काफी समझदार है। वह अपनी मां के काफी करीब भी थी। वह अक्सर अपने माता-पिता और दादी के बीच होने वाली लड़ाई से परेशान हो जाती थी।
विज्ञापन
30 अगस्त को भी दिन में भी जब विशाल और उसकी मां वीना आर्य किसी बात को लेकर डॉ. शालिनी से झगड़ा कर रहे थे, तब भी वर्णिका ने ही अपनी नानी प्रेमलता को फोन करके बुलाया था। डॉ. शालिनी की बहन सोनिया ने बताया कि जब से ये पूरी घटना हुई है वर्णिका गुमसुम है।
विज्ञापन
अब हमारे पास ही रहेंगी शालिनी की बेटियां
शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने बताया कि अब शालिनी की बेटियों की जिम्मेदारी वे ही उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक बेटे, एक पति का फर्ज नहीं निभा सका, वह पिता का फर्ज क्या निभाएगा।