फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya

विशाल के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस

Fri, 04 Sep 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 04 Sep 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya
डॉ. शालिनी आर्य के पति डॉ. विशाल आर्य विदेश नहीं भाग सकेंगे। पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य के लुक आउट नोटिस जारी किया है। विशाल के पासपोर्ट को निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आमतौर पर हर महीने विदेश जाने वाले डॉ. विशाल आर्य घटना के बाद से फरार है। शालिनी आर्य की छोटी बहन शिल्पी गुप्ता ने बुधवार को एसएसपी डीसी दूबे को फोन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल ने अपने करीबी के जरिये घर से पासपोर्ट निकलवाया है। वह विदेश भाग सकता है। शिल्पी पाठक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य के पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दो दिन बाद भी नहीं चढ़े हत्थे
डॉ. शालिनी आर्य के हत्यारोपी डॉ. विशाल आर्य और वीना आर्य दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर दिल्ली में विशाल के कई करीबियों के घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे। उधर, विशाल को विदेश जाने से रोकने के लिये पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके बाद अब विशाल देश के किसी भी एयरपोर्ट से बाहर नहीं भाग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शालिनी को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से फरार आरोपी पति डॉ. विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य की तलाश में उसके स्टोर संचालक विक्रम को उठाया था। विक्रम घटना के बाद से विशाल के संपर्क में था और उसे हर पल की जानकारी दे रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी विशाल दिल्ली में अपने मामा के घर पर हो सकता है। पुलिस की तीन टीम बुधवार को दिल्ली रवाना हुई थीं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशाल के मामा और कुछ रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी, लेकिन अब तक विशाल और उसकी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed