फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya

डॉ. विशाल को जमानत, वीना की सरेंडर अर्जी

Wed, 20 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 20 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya
डॉ. शालिनी आर्या की मौत के चर्चित मामले में उनके पति डॉ. विशाल आर्या को मंगलवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं, डॉ. विशाल की मां वीना आर्या ने भी कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी है। इस प्रकरण में शालिनी के मायके वालों ने पुलिस पर कमजोर विवेचना करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सदर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत थापरनगर निवासी डॉ. विशाल आर्या की पत्नी डॉ. शालिनी आर्या की बीते साल एक सितंबर को मौत हुई थी। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या करने का आरोप लगाते हुए डॉ. विशाल और उनकी मां वीना आर्या को नामजद किया था। इस मामले को लेकर मायके वालों ने डॉ. शालिनी की दोनों बेटियों को लेकर पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


पुलिस पर शुरूआत से ही केस को दबाने के आरोप मायके वालों ने लगाए थे। काफी दबाव के बाद पुलिस ने डॉ. विशाल आर्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि साढ़े चार माह से ज्यादा बीतने के बाद भी वीना आर्य को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। न ही पुलिस ने इस केस में पुख्ता सुबूत जुटाने की जहमत उठाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूसरी धाराओं में न्यायिक रिमांड बनाने का आवेदन किया था। जिस पर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में काफी बहस हो गई थी। हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश के बाद हत्या का मामला आत्महत्या के दुष्प्रेरण में बदल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विशाल के अधिवक्ता राजकुमार ने बताया कि हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इसके आदेश सीजेएम कोर्ट में जल्द पहुंच जाएंगे। जमानतदारों का वेरिफिकेशन होने के बाद डॉ. विशाल जेल से बाहर आएंगे। उधर, डॉ. शालिनी के मायके वालों का आरोप है कि विवेचना में पुलिस ने खेल किया है। जिसके चलते डॉ. विशाल को जमानत मिली है। वहीं, सदर बाजार इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डॉ. विशाल की जमानत मिलने की जानकारी मिली है।


पता चलते ही डाली अर्जी
इस मामले में डॉ. शालिनी की सास वीना आर्या ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी डाली है। पुलिस ने बताया कि डॉ. विशाल की जमानत होने का पता लगने के बाद ही वीना आर्या ने सरेंडर अर्जी डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed