{"_id":"7387187375428181b5d53f70a6aeb0bb","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. शालिनी की बेटियों को लेने पहुंची विशाल की बहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. शालिनी की बेटियों को लेने पहुंची विशाल की बहन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 28 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
डॉ. शालिनी के परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाने के बाद अब डॉ. विशाल आर्य की बहन पर डॉ. शालिनी की बेटियों को उठाने की धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
डॉ. शालिनी के परिजनों ने सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विशाल की बहन रविवार को बच्चियों को अपने साथ ले जाने के लिए घर आई। बेटियों के न मिलने पर उसने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
डॉ. शालिनी के पिता राजेश कोड़ा का आरोप है कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डॉ. विशाल की बहन सपना दो लोगों के साथ घर पहुंची। वहां उसने शालिनी की बेटियों के बारे में पूछा, जब मैंने उनके घर में नहीं होने की बात की तो उसने लड़ाई शुरू कर दी। सपना ने डॉ. विशाल आर्य को जेल भेजने की बात कर उन्हें बुरा-भला कहा। साथ ही बच्चियों को स्कूल जाने के दौरान रास्ते से उठाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
बताया कि शालिनी की बेटियां शनिवार को अपनी मासी शिल्पी गुप्ता के साथ उसके शास्त्रीनगर स्थित घर पर गई थी। शिल्पी ने कहा कि उनके घर में सिर्फ उनके पिता, मां और दादा रहते हैं, ऐेसे में उनके परिजनों को खतरा है। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि डॉ. शालिनी के परिजनों की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।