फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya

बिसरा जांच के खेल पर डीआईजी ने बैठाई जांच

Sun, 27 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 27 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya

डॉ. शालिनी आर्य मर्डर के मामले में परिजनों ने अधिवक्ताओं के साथ डीआईजी से मुलाकात की। डीआईजी रेंज ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। परिजनों का आरोप है बिसरा जांच में पुलिस खेल रही है। अधिवक्ताओं ने अहमदाबाद लैब से बिसरा की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


डॉ. शालिनी की बहन शिल्पी अपने रिश्तेदार राजकुमार और अधिवक्ता जगदीश पावटी, हर्ष चौधरी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। कप्तान के न मिलने पर पीड़ित लोगों ने डीआईजी से शिकायत करते हुए कहा कि हत्या के 25 दिन बाद पुलिस ने दूसरा बिसरा जांच के लिए कैसे भेज दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब आगरा भेजा था, तो अब पुलिस के पास दूसरा बिसरा कैसे पहुंच गया। पूरे मामले में पुलिस लीपापोती कर खेल करने में लगी है। मौत के बाद पुलिस ने मकान से कोई सबूत नहीं जुटाए। 15 दिन बाद आरोपी डॉ. विशाल आर्य की गिरफ्तारी हुई तो पुलिस जांच पड़ताल के लिए घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि तीन दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में उन पर हमला किया गया और पुलिस तमाशबीन बनी रही। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने जो बिसरा दोबारा भेजा है उन्हें यकीन नहीं है कि वह शालिनी का है। पूरे मामले में दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि इस मामले में केस की विवेचना करने वाले आईओ पर कार्रवाई की जाए।  डीआईजी आशुतोष कुमार ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed