{"_id":"1b6bac296b7fe0c52a7a404ddb336f6b","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. विशाल की बहन डाल रही समझौते का दबाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. विशाल की बहन डाल रही समझौते का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य की हत्या के मामले में समझौते की नींव तैयार करने की कोशिश की जा रही है। हत्यारोपी डॉ. विशाल आर्य की बहन डॉ. शालिनी के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रही हैं। ये शिकायत डॉ. शालिनी के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस में की है।
डॉ. शालिनी आर्य की हत्या के आरोपी डॉ. विशाल को जेल भेजा चुका है। आरोपी सास वीना आर्य अब भी फरार है। एसएसपी ऑफिस पहुंची डॉ. शालिनी की बहन शिल्पी गुप्ता, फुफेरा भाई रोहित समेत अन्य लोगों ने एसपी क्राइम टीएस सिंह से शिकायत की। उन्होंने बताया कि डॉ. विशाल की बहन सपना घटना के बाद से ही अपनी मां वीना आर्य के संपर्क में है।
उसके जरिये ही वीना आर्य को पकड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बहन अब उन पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है। उन्होंने बताया कि सपना ने घटना को भूलकर शालिनी के बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए समझौते की बात की है। शिल्पी ने एसपी क्राइम को ये भी बताया कि डॉ. विशाल की बहन अब शालिनी की बेटियों से मिलना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने बेटियों को उससे मिलाने से इनकार कर दिया। एसपी क्राइम ने शालिनी के परिजनों को सलाह दी कि वे किसी तरह के दबाव में न आएं। पुलिस अपना काम कर रही है और शीघ्र ही वीना आर्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिल्पी ने बताया कि विशाल का दोस्त विक्रम मेडिकल स्टोर खोलना चाहता है। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया है, उसे मेडिकल स्टोर खोलने की इजाजत न दी जाए। क्योंकि दुकान वीना आर्य के नाम है। उन्होंने वीना आर्य की संपत्ति की कुर्की कराने की भी मांग की।