{"_id":"593208888186bb159fe311a15b7091e8","slug":"dr-shalini-arya-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. शालिनी का हत्यारोपी पति विशाल अदालत जाते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. शालिनी का हत्यारोपी पति विशाल अदालत जाते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. शालिनी आर्य के हत्यारोपी पति डॉ. विशाल आर्य को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुर्की वारंट चस्पा होने और अरेस्ट स्टे याचिका खारिज होने के बाद आरोपी डॉक्टर कचहरी में सरेंडर होने जा रहा था। सूचना पर डॉ. शालिनी के परिजन भी सदर बाजार थाने पहुंच गए। परिजनों ने हवालात में बंद आरोपी को खूब खरीखोटी सुनाई। देर शाम तक थाने पर दोनों परिवार के लोगों की भीड़ लगी थी।
सदर बाजार क्षेत्र की थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी आर्या की एक सितंबर को निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। आरोप है शालिनी को उसके पति डॉ. विशाल आर्या और सास वीना ने जहरीला इंजेक्शन लगाया था। मायके वालों ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। दोनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन आईजी, डीआईजी और डीएम से गुहार लगा चुके थे।
बुधवार को भी परिजन डीएम ऑफिस पर आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा करने गए थे। तभी दूसरी ओर डॉ. विशाल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गया था। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस ने विशाल को कचहरी के गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक विशाल को बृहस्पतिवार को जेल भेजा जाएगा। रात भर पूछताछ करके हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बेटियां देखकर फूट-फूटकर रोया
अपनी दोनों बेटियों को सामने देखकर डॉ. विशाल हवालात में ही फूट-फूटकर रोने लगा। विशाल ने बेटियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। हवालात में बंद विशाल से डॉ. शालिनी के परिजनों ने सवाल-जवाब किए, लेकिन वह बार-बार खुद को बेकसूर बताता रहा।
एक तरफ प्रदर्शन, दूसरी तरफ गिरफ्तारी
डॉ. विशाल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मानसी संस्था के साथ शालिनी के परिजन दोपहर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी दूसरी तरफ डॉ. विशाल कचहरी के आसपास ही घूम रहा था। वही, शालिनी के गुस्साए परिजनों को रोकने के लिये सिविल लाइन पुलिस कलक्ट्रेट गेट पर लगी थी तो दूसरी ओर सदर बाजार पुलिस कचहरी के दूसरे गेट पर डॉक्टर विशाल को गिरफ्तार करने में लगी थी।