फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dowery case filed on police officer, left house

दरोगा के परिवार पर दहेज हत्या का केस, घर छोड़कर भागे  

Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
dowery case filed on police officer, left house
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पल्लवपुरम में विगत 10 मई को विवाहिता की आग से झुलसकर हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति और ससुर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी ससुर बागपत में दरोगा पद पर तैनात है। विवेचना अधिकारी सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के अनुसार सभी आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर के गांव दुरियाई निवासी धीर सिंह की बेटी पूजा की शादी पल्लवपुरम फेज-दो ओ पॉकेट निवासी दरोगा लाखन सिंह के पुत्र रोहित से 10 दिसंबर 2012 को हुई थी। धीर सिंह ने पल्लवपुरम थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी का दहेज उत्पीड़न किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीती 10 मई को ससुराल वालों ने पूजा पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी थी। 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी पूजा ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। एसओ पल्लवपुरम, बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रोहित, ससुर लाखन सिंह, देवर रोबिन उर्फ कल्लू, सास सुमन, मौसी उमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


केस दर्ज होते ही फरार
पुलिस के अनुसार विवाहिता की मौत की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ससुराल वाले पल्लवपुरम स्थित घर पर ही थे। लेकिन रविवार रात रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। यही नहीं आरोपी पूजा के एक साल के बेटे विवान को भी अकेला छोड़ गए, जिसे उसके नाना के सुपुर्द किया गया। वहीं, धीर सिंह ने सोमवार को सीओ और पुलिस अफसरों से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed