फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor of 20 million swindle

डॉक्टर से 20 लाख की ठगी  

Mon, 05 Sep 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 05 Sep 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor of 20 million swindle
रुपयों का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के एक डॉक्टर से बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में इस संबंध में ठगी का केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने मिनिस्ट्री कोटे से सीधा दाखिला कराने का झांसा दिया था। वारदात के बाद से आरोपी अपने फ्लैट व मोबाइल फोन बंद कर फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉ. पीएन सिंघल परिवार के साथ लालकुर्ती थाना अंतर्गत विजय नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी सुषमा सिंघल व दो बेटियां हैं। एक बेटी ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की है। जिसका वे किसी अच्छे एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला कराना चाह रहे थे। इस बीच 23 अगस्त को सुषमा के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने बेटी के एडमिशन का आश्वासन देकर मिनिस्ट्री कोटे से कराने की बात की। कहा कि वह बिना किसी टेस्ट के दाखिला करा देगा। बातचीत के लिए आरोपी ने सुषमा और डॉ. सिंघल को दिल्ली स्थित जंगपुरा बुला लिया।
विज्ञापन


दंपति 25 अगस्त को दिल्ली पहुंचा। जहां जंगपुरा के एक मकान में आरोपी ने अपना नाम कामरान बताकर खुद को मध्यस्थ बताया। कहा कि एडमिशन के लिए 50 लाख रुपये खर्चा करना पड़ेगा। बातचीत के दौरा 20 लाख में सौदा तय हो गया। दो सितंबर को दोनों को फिर जंगपुरा बुलाकर एडमिशन संबंधी कागज देकर 20 लाख रुपये ले लिये। बाद में जब दंपति ने कागजात चेक किए तो वह फर्जी निकले। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed