फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   din me tali , shaam ko release hui

दिन में टली, शाम को पद्मावत रिलीज  

Fri, 26 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
din me tali , shaam ko release hui
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विवादित फिल्म पद्मावत पुलिस के कड़े पहरे के बीच रिलीज हो गई। विरोध के डर से बृहस्पतिवार सुबह यह फिल्म रीगल, अप्सरा व नंदन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। नंदन को छोड़कर कहीं कोई हंगामा नहीं हुआ। लेकिन चारों मल्टीप्लेक्स संचालकों ने मॉर्निंग और डे शो नहीं चलाए। माहौल भांपने के बाद शाम को मिलांज को छोड़कर अन्य तीनों मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म का प्रदर्शन शुरू हो गया।
विज्ञापन

किसी भी हंगामे से निपटने के लिए वेव सिनेमा शॉप्रिक्स मॉल, आइनॉक्स पीवीएस, मैग्नम जीजी मॉल और बिग सिनेमा मिलांज मॉल के अलावा अप्सरा, रीगल और नंदन सिनेमाघर पर पुलिस और आरआरएफ तैनात की गई थी। नंदन में सुबह 9:15 बजे पहुंचे सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर शो बंद कराने की मांग की। सिनेमाघर में जबरन घुसने का प्रयास करने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह फिल्म देश को बांटने का काम कर रही है, इसे किसी कीमत पर नहीं चलने देंगे। वहां मौजूद सीओ और एसओ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दी है। शो चलेगा। पुलिस ने दो नेताओं को हिरासत में लेकर भीड़ को खदेड़ दिया। लेकिन शो चलता रहा।
विज्ञापन


लगा नोटिस, बुकिंग नहीं
किसी भी मल्टीप्लेक्स में सुबह का शो नहीं चला। टिकटों की बुकिंग भी नहीं की गई। शॉप्रिक्स मॉल के गेट पर तो इस आशय का नोटिस भी लगाया गया।

सिंगल के बाद मल्टीप्लेक्स में
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में बिना किसी बाधा के शो चलने के बाद मल्टीप्लेक्स में भी दोपहर बाद शो चालू हो गए। शॉप्रिक्स के वेव सिनेमा में पहला शो मध्याह्न 3:30 बजे दिखाया गया। इसके बाद पीवीएस और मैगनम में भी पहला शो चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू
वेव सिनेमा के मैनेजर संजीव ने बताया कि सुबह सुरक्षा की दृष्टि से हमने फिल्म की रिलीजिंग रोक दी थी। दोपहर बाद सब ठीक था इसलिए मूवी चलाई। ऑनलाइन बुकिंग अभी दो शो के लिए चालू की है। मैग्नम मॉल के मैनेजर नितिन पांडे ने बताया कि शाम को माहौल शांत था इसलिए फिल्म चलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed