फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of youth has found in forest of a viilage in Meerut

Meerut : युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त, जांच करने में जुटे पुलिस अधिकारी

Sat, 27 Apr 2024 08:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2024 08:01 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के मोदीपुरम में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Dead body of youth has found in forest of a viilage in Meerut
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय एक युवक कई दिनों से धंजू गांव व आसपास के क्षेत्र में घूमता देखा गया था। शनिवार को युवक का शव धंजू गांव के जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक की शिनाख्त का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि मृतक युवक मानसिक रूप से पीड़ित होगा। मृतक युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं था। पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी लेकिन तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला जो युवक की शिनाख्त हो सके।

यह भी पढ़ें: बुझे तीन घरों के चिराग: दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे अपने गांव

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के फोटो को आसपास के थाने में भेजा है, ताकि जल्द शिनाख्त हो सके।

यह भी पढ़ें: Baghpat: फर्जी वोट डलवाने को लेकर बखेड़ा, बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाया तो पुलिस से भिड़े रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed