फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime News, Two youths were shot in two villages of Muzaffarnagar district

यूपी: चंद घंटों में दो युवकों को मारी गोली, मामूली बात पर हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Dec 2019 06:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Dec 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Crime News, Two youths were shot in two villages of Muzaffarnagar district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी थाना क्षेत्र के दो गांवों में चंद घंटों के अंतराल में दो युवकों को गोली मार दी गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मेघा निवासी कुलदीप बृहस्पतिवार देर रात बाइक पर गांव कल्लनपुर से दवा लेकर लौट रहा था। गांव के रास्ते में चार युवकों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को थाने ले गए और पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद घायल को पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जूता चुराई में मिली स्कूटी को लेकर बैठी पंचायत, दुल्हन के भाई को मारी गोली, पढ़ें क्या है माजरा

उधर, खादर क्षेत्र के गांव दादूपुर में शुक्रवार तड़के युवक को गोली मार दी गई। सहारनपुर की कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव जहीरपुर निवासी इरतजा भाई इब्राहिम के साथ गांव दादूपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से पत्ती खरीदने पहुंचा था। रास्ते में एक युवक ने दोनों भाइयों पर अपने खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली घुसाकर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया, जिसे लेकर युवक की इरतजा से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने इरतजा को गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। 

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी भेजा, जहां से उसे भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed