बेटे ने चाकू घोंपकर मां की आंख निकाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वीभत्स घटना शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर में घटी। पुलिस के मुताबिक फतेहउल्लापुर निवासी मोहम्मद अख्तर की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अख्तर की पत्नी जैतून (50) अपने तीन बेटों शाहिद, सलीम और जावेद के साथ रहती है। बीस वर्षीय सलीम को नशे की लत पड़ गई। रात में सलीम अपने घर पहुंचा तो बड़े भाई शाहिद से उसकी आधी रात को घर आने पर नोकझोंक हो गई। जिसके बाद मां ने दोनों बेटों में बीच बचाव करा दिया।
कुछ देर बाद आरोपी सलीम रसोई से चाकू लेकर मां के कमरे में पहुंचा। पत्थर दिल सलीम ने कोई मौका न देते हुए मां की आंख में चाकू घोंप दिया। चाकू इतना गहरा था कि जैतून की बायीं आंख बाहर निकल पड़ी। चीख पुकार सुनकर भाई वहां पहुंचा तो सलीम ने उस पर भी चाकू से हमला बोलने की कोशिश की। इस बीच आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिला की हालत देखकर लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।