फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona, firing on three place during lockdown at Meerut city

लॉकडाउन में ताबड़तोड़ फायरिंग के तीन मामले, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 08 Apr 2020 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Apr 2020 01:10 AM IST
सार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मेरठ में मंगलवार को फायरिंग के तीन मामले सामने आए।

विज्ञापन
Corona, firing on three place during lockdown at Meerut city
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन में भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को मेरठ शहर में सुबह से रात तक आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग के तीन मामले सामने आए। जिनमें ट्रांसपोर्टर समेत चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र की पॉश हनी गोल्फ कॉलोनी में कोरोना के चलते गाड़ी पर एंट्री पास लगाने को लेकर कॉलोनी निवासी लोकेश और ट्रांसपोर्टर प्रदीप चौधरी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि लोकेश ने अपने साथी बुला लिए। इस दौरान इनमें से एक युवक ने प्रदीप को सीने में गोली मार दी। प्रदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अस्पताल से क्यों भागा था कोरोना पॉजिटिव, सामने आई सच्चाई, 12 घंटे बाद ऐसे पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गोला कुआं कोतवाली स्थित सूत मार्केट में दोस्तों में मामूली विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें दूध कारोबारी शाहजेब और शाहवेज को गोली लग गई। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 

उधर, माधवपुरम ब्रह्मपुरी में तीन युवकों ने यश पारचा नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed