फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Baghpat Update, Police caught corona positive patient after 12 hours but he was go from hospital

अस्पताल से क्यों भागा था कोरोना पॉजिटिव, सामने आई सच्चाई, 12 घंटे बाद ऐसे पकड़ पाई पुलिस

Wed, 08 Apr 2020 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Apr 2020 12:53 AM IST
सार

बागपत में अस्पताल से भागे कोरोना पॉजिटिव की तलाश में पुलिस की दस टीमें लगी थी। लेकिन 12 घंटे बाद कोरोना पॉजिटिव ऐसे पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Corona Baghpat Update, Police caught corona positive patient after 12 hours but he was go from hospital
लाल घेरे में दिख रहे कपड़े की रस्सी के सहारे उतरा था कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अस्पताल से भागे कोरोना पॉजिटिव की तलाश में पुलिस की दस टीमें लगी थी। आईजी ने खुद जिले में डेरा डाल लिया। लखनऊ और दिल्ली तक गूंज हुई। लेकिन एक किसान की समझदारी के चलते कोरोना पॉजिटिव को पुलिस पकड़ सकी।

विज्ञापन


खेकड़ा के मोहल्ला अहीरान निवासी किसान चरणजीत यादव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उसे जानकारी मिली थी कि कोरोना पॉजिटिव भाग गया है। मंगलवार को वह खेत पर जा रहा था। इसी दौरान बंदपुर-काठा मार्ग के बीच उसने एक बुजुर्ग को भट्टे के पास से जाते हुए देखा। उसने मोबाइल से पोस्ट निकाली और फोटो का मिलान किया। शक बढ़ा तो पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस ने किसान को सावधानी बरतते हुए पीछा करने की सलाह दी। इसके बाद कुछ ही मिनट में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंच गई और जमाती को पकड़ लिया। किसान चरणजीत यादव के साहस की हर किसी ने सराहना की है।
विज्ञापन


खींचकर तोड़ दी लोहे की पत्तियां, तन्हाई से भागना चाहता था कोरोना पॉजिटिव
पुलिस की अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि कोरोना पॉजिटिव तन्हाई में नहीं रहना चाहता था। 65 साल के इस नेपाली जमाती को एक कमरे में रखा गया था। वह शुगर का भी मरीज है। इस कारण अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही थी। पुलिस को उसने बताया कि वह तन्हाई के कारण परेशान हो गया था। खिड़की की लोहे की पत्तियां हाथ से खींचते ही टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना: एसएसपी ने दी चेतावनी, आज रात आठ बजे के बाद जिले में जमाती मिले तो लगेगा रासुका

अब तीन बार गिनती और लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के फरार होने के प्रकरण के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। अब स्क्रीनिंग सेंटरों में रखे गए 249 लोगों की रोजाना तीन बार गिनती होगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।

दूसरी बार बड़ी चूक, अब होगी जांच
कोरोना पॉजिटिव जमाती के अस्पताल से भागने के प्रकरण की जांच होगी। किस तरह खिड़की में लगी लोहे की पत्तियां काटी गई। रात के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कहां थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड से वहां भर्ती युवक भाग गया था। बाद में युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

पलभर में ही सोशल मीडिया पर वायरल
कोरोना पॉजिटिव को पकड़ने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी की गई अपील कुछ ही मिनट में देशभर में वायरल हो गई। फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed