फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cherchar ka virodh karne

छेड़छाड़ का विरोध करने पर वृद्ध की हत्या

Wed, 29 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
cherchar ka virodh karne
परीक्षितगढ़ में वृद्ध की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
 गांव दबथला में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने वृद्ध को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।घटना मंगलवार रात करीब 10:45 बजे की है। ग्राम दबथला निवासी ओमपाल (65) पुत्र गोटी के भतीजे की पत्नी घर के आंगन में बैठी थी।
विज्ञापन

तभी वहां से शराब के नशे में गुजर रहे गांव के मिथुन पुत्र ईश्वर ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। वह चिल्लाई तो ओमपाल ने दौड़कर मिथुन को पकड़ लिया। मिथुन ने पास में रखा फावड़ा उठा लिया और ओमपाल के सिर में जोर से दे मारा। फावड़ा लगते ही ओमपाल लहूूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्हें आता देख मिथुन वहां से भाग गया।
विज्ञापन

परिजन गंभीर रूप से घायल ओमपाल को लेकर थाने लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बाद में उसे सीएचसी ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सीएचसी में ही कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसपी देहात डॉ. प्रवीण रंजन, सीओ सदर श्रीकांत भी पहुंच गए। पुलिस का कहना था कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed