फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against three accused in case of assault attacked on a woman in Meerut

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच दिन बाद नींद से जागी पुलिस, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Jan 2020 04:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jan 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three accused in case of assault attacked on a woman in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

महिला अपराध के प्रति सरकार गंभीर है। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही। पांच दिन पहले एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई और पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। बृहस्पतिवार को मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था, लेकिन सब खामोश रहे। बृहस्पतिवार को मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला कांस्टेबल ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने बताया कि वारदात 18 जनवरी को हुई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने समाज में बदनामी का डर बताकर परिजनों को केस न करने की सलाह दी थी। आरोपियों से माफी मंगवाने की बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना की तहरीर पर केस दर्ज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। घटना के संबंध में गांव के ही तीन युवकों को नामजद किया गया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं आया। पूछताछ के लिए उनके साथियों को हिरासत में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed